यक्ष-युधिष्ठिर संवाद: प्रश्न एवं उत्तर
2026-10-27 · Updated 2026-11-06 · Pacific Gyan · 4 min read

आध्यात्मिक एवं दार्शनिक प्रश्न
-
सूर्य को कौन उदित करता है?
- उत्तर: ब्रह्म
-
मनुष्य श्रोत्रिय कैसे होता है?
- उत्तर: श्रुति
-
बुद्धिमान किससे होता है?
- उत्तर: सत्संग (गुरुजनों की सेवा)
-
ब्राह्मणों में देवत्व क्या है?
- उत्तर: स्वाध्याय
-
असत्पुरुषों का सा आचरण क्या है?
- उत्तर: परनिन्दा
-
यज्ञीय साम, यजुः और ऋक् क्या हैं?
- उत्तर: साम प्राण है, यजुः मन है, तथा ऋक् यज्ञ का वरण करती है।
-
कौन हूँ मैं?
- उत्तर: चेतना (आत्मा)
-
जीवन का उद्देश्य क्या है?
- उत्तर: मोक्ष (आत्मज्ञान)
-
जन्म का कारण क्या है?
- उत्तर: वासना (कामना एवं कर्मफल)
-
जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है?
- उत्तर: आत्मज्ञानी
-
वासना और जन्म का सम्बन्ध क्या है?
- उत्तर: जैसी वासना वैसा जन्म।
-
संसार में दुःख क्यों है?
- उत्तर: लालच, स्वार्थ और भय।
-
ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की?
- उत्तर: दुःख मनुष्य के अपने कर्मों की रचना है।
-
क्या ईश्वर है और उसका स्वरूप क्या है?
- उत्तर: सच्चिदानंद (निराकार)
-
ईश्वर की रचना किसने की?
- उत्तर: वह अजन्मा और अकारण है।
-
भाग्य क्या है?
- उत्तर: कर्मफल (आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है)
-
सच्चा प्रेम क्या है?
- उत्तर: एकात्मभाव (स्वयं को सभी में देखना)
-
मनुष्य सभी से प्रेम क्यों नहीं करता?
- उत्तर: भेददृष्टि के कारण।
-
आसक्ति क्या है?
- उत्तर: अपेक्षा और अधिकार की भावना।
-
नशा क्या है?
- उत्तर: आसक्ति
-
मुक्ति क्या है?
- उत्तर: अनासक्ति
-
बुद्धिमान कौन है?
- उत्तर: विवेकी
-
चोर कौन है?
- उत्तर: इन्द्रियाकर्षण
-
नरक क्या है?
- उत्तर: इन्द्रियदासता
-
जागते हुए भी कौन सोया हुआ है?
- उत्तर: अज्ञानी (जो आत्मा को नहीं जानता)
-
कमल के पत्ते पर पड़े जल की तरह अस्थायी क्या है?
- उत्तर: यौवन, धन और जीवन।
-
दुर्भाग्य का कारण क्या है?
- उत्तर: अहंकार (मद)
-
सौभाग्य का कारण क्या है?
- उत्तर: सत्संग और मैत्री भाव।
-
सारे दुःखों का नाश कौन कर सकता है?
- उत्तर: त्यागी (जो सब छोड़ने को तत्पर हो)
-
मृत्यु पर्यंत यातना कौन देता है?
- उत्तर: गुप्त-अपराध
-
दिन-रात किस बात का विचार करना चाहिए?
- उत्तर: सांसारिक सुखों की क्षणभंगुरता का।
-
संसार को कौन जीतता है?
- उत्तर: सत्यवादी और श्रद्धावान।
-
भय से मुक्ति कैसे संभव है?
- उत्तर: वैराग्य
-
मुक्त कौन है?
- उत्तर: ज्ञानी (अज्ञान से परे)
-
अज्ञान क्या है?
- उत्तर: आत्मज्ञानाभाव
-
दुःखों से मुक्त कौन है?
- उत्तर: अक्रोध (जो कभी क्रोध नहीं करता)
-
वह क्या है जो अस्तित्व में है और नहीं भी?
- उत्तर: माया
-
माया क्या है?
- उत्तर: नाम-रूपात्मक नाशवान जगत।
-
परम सत्य क्या है?
- उत्तर: ब्रह्म
व्यावहारिक एवं नैतिक प्रश्न
-
ब्राह्मणत्व किस पर निर्भर करता है?
- उत्तर: शील (सदाचार)
-
मनुष्य का साथी कौन है?
- उत्तर: धैर्य
-
स्थायित्व किसे कहते हैं?
- उत्तर: स्वधर्म-निष्ठा
-
धैर्य क्या है?
- उत्तर: इन्द्रियनिग्रह
-
वास्तविक स्नान क्या है?
- उत्तर: मनोशुद्धि (मनोमालिन्य का त्याग)
-
दान का वास्तविक अर्थ क्या है?
- उत्तर: अभयदान (प्राणीमात्र की रक्षा का भाव)
-
मनुष्य बुद्धिमान किस शास्त्र से बनता है?
- उत्तर: सत्संग (महान लोगों की संगति)
-
भूमि से भारी क्या है?
- उत्तर: माता
-
आकाश से ऊँचा कौन है?
- उत्तर: पिता
-
हवा से तेज चलने वाला कौन है?
- उत्तर: मन
-
घास से भी तुच्छ क्या है?
- उत्तर: चिंता
-
विदेश जाने वाले का साथी कौन होता है?
- उत्तर: विद्या
-
घर में रहने वाले का साथी कौन होता है?
- उत्तर: पत्नी
-
मरणासन्न व्यक्ति का मित्र कौन होता है?
- उत्तर: धर्म/दान
-
सबसे बड़ा बर्तन कौन-सा है?
- उत्तर: भूमि (पृथ्वी)
-
सुख क्या है?
- उत्तर: सच्चरित्रता (शील)
-
किसके छूट जाने पर मनुष्य सर्वप्रिय बनता है?
- उत्तर: अहंकार
-
किस चीज के खो जाने पर दुःख नहीं होता?
- उत्तर: क्रोध
-
किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है?
- उत्तर: लोभ (लालच)
-
संसार में सबसे बड़े आश्चर्य की बात क्या है?
- उत्तर: मोहाशक्ति (प्रतिदिन मृत्यु देखकर भी अमरता की आशा रखना)
-
कौन व्यक्ति वास्तव में सुखी है?
- उत्तर: संतोषी और ऋणमुक्त व्यक्ति, जो अपनों के बीच रहता है।
-
जीवन जीने का सही मार्ग कौन-सा है?
- उत्तर: महाजन-पथ (सत्पुरुषों द्वारा अपनाया गया मार्ग)
-
रोचक वार्ता क्या है?
- उत्तर: कालगति (काल द्वारा प्राणियों को निरंतर पकाया जाना)